आरोप पत्र देकर बोले रवि-भ्रष्टाचार व माफिया को संरक्षण दे रही वीरभद्र सरकार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Jun, 2017 08:36 PM

ravi said  virbhadra government protecting corruption and mafia

प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरा मंडल भाजपा ने विधायक ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि....

देहरा: प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरा मंडल भाजपा ने विधायक ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि के नेतृत्व में वीरवार को एस.डी.एम. देहरा मलोक सिंह ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को आरोप पत्र भेजा। इस अवसर पर विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार को प्रदेश के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्ष से अधिक समय के शासनकाल के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार व कथित माफियाओं का बोलबाला रहा है, जिसमें सबसे अधिक आरोप सरकार के मुखिया पर लगे हैं।

लुट रही जनता, मूकदर्शक बनी सरकार 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार व कथित माफिया को संरक्षण दिया है जिससे ने तो प्रदेश का विकास हो सका है और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, शिक्षा माफिया व शराब माफिया सहित अन्य माफिया पूरी तरह सक्रिय रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश की बहुमूल्य संपदा को ही नहीं लूटा बल्कि प्रदेश के लोगों को भी लूटा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गत दिवस सी.बी.आई. द्वारा कथित रिश्वत कांड में हिरासत में लिए गए उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक ने भी मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े होने की बात कही है, जिससे साफ है कि कथित भ्रष्टाचार का केंद्र मुख्यमंत्री कार्यालय ही है। 

रोष रैली निकाल कर की नारेबाजी
उन्होंने देहरा मंडल भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों की व्याख्या करते हुए बताया कि देहरा में सी.यू. की स्थापना को लेकर नकारात्मक रवैया, केंद्र सरकार द्वारा घोषित उच्च मार्गों की डी.पी.आर. न बनाना, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई धांधलियां, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में घोटाला व लोक निर्माण विभाग में निविदा घोटाला और पुलिस व अन्य भर्तियों में हुई अनियमितताओं को भी आरोप पत्र में शामिल किया गया है। इससे पहले मंडल भाजपा द्वारा विधायक के नेतृत्व में रोष रैली निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!