रंजीत रंजन बोलीं-भाजपा का विजन डॉक्यूमैंट मुंगेरी लाल का हसीन सपना

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Oct, 2017 11:03 PM

ranjeet said bjp  s vision document like mungeri lal  s beautiful dream

भाजपा के विजन डॉक्यूमैंट को कांग्रेस ने मुंगेरी लाल का हसीन सपना करार दिया है।

शिमला: भाजपा के विजन डॉक्यूमैंट को कांग्रेस ने मुंगेरी लाल का हसीन सपना करार दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के विजन डॉक्यूमैंट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे देख कर जनता चुनाव में भाजपा का समर्थन करे। उक्त नेताओं ने कहा कि विजन डॉक्यूमैंट के नाम पर भाजपा ने जनता के समक्ष केवल जुमला डॉक्यूमैंट पेश किया है। 

साफ देखने को मिली वित्त मंत्री की हताशा  
उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमैंट जारी करते केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली की हताशा भी साफ देखने को मिल रही थी। रंजीता रंजन ने कहा कि लगता है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली भी यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह सिर्फ जुमले देने आए थे। उन्होंने कहा कि 2022 तक प्रदेश के किसानों एवं बागवानों की आय दोगुनी करने की बात भाजपा अपने घोषणा पत्र में कह रही है, जबकि यही वायदा पी.एम. मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कर चुके हैं। 

वीरभद्र सरकार में शुरू हुईं योजनाओं को घोषणा पत्र में ले आई भाजपा
उन्होंने कहा कि सुरक्षा पैंशन योजना व महिला पुलिस स्टेशन सहित कई ऐसी योजनाएं हैं, जो हिमाचल में वीरभद्र सरकार पहले ही शुरू कर चुकी हैं और अब भाजपा भी उन्हीं योजनाओं को अपने घोषणा पत्र में लेकर आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गुडिय़ा के नाम पर महिला स्टेशन खोलने की बात भाजपा कह रही है जबकि भाजपा यह नहीं बता रही कि भाजपा शासित राज्यों में बढ़ते महिला व अन्य अपराध पर अंकुश क्यों नहीं लग रहा है? उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री हिमाचल आए लेकिन जनता को बताया तक नहीं कि नोटबंदी और जी.एस.टी. से कितना फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी का विजन डॉक्यूमैंट्स जारी करना केेंद्रीय वित्त मंत्री की मजबूरी थी।

भ्रष्टाचार पर ले लिया यू-टर्न
उन्होंने कहा कि अप्रैल फूल साल में एक बार मनाया जाता है लेकिन यदि कोई 364 दिन मूर्ख बनाता है तो वह कमल का फूल का है। उन्होंने कहा कि चुनावों से कुछ दिन पहले भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ आरोप लगाती रही लेकिन जब जेतली हिमाचल पहुंचे तो भ्रष्टाचार पर जिक्र करने से बौखला गए और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने यू-टर्न ले लिया। रंजन ने कहा कि प्रदेश भाजपा के इस घोषणा पत्र का नाम सपनों का डॉक्यूमैंट्स होना चाहिए था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!