राणा ने साधा भापजा पर निशाना, कहा-रथ यात्राओं से नहीं होगा हिमाचल का भला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jun, 2017 12:59 AM

rana target on bjp  said the good of himachal will not from chariots trips

आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा की रथ यात्राओं से लोगों का कोई भला नहीं होने वाला है।

हमीरपुर: आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा की रथ यात्राओं से लोगों का कोई भला नहीं होने वाला है। चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा को रथ यात्राओं और लोगों की याद आती है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पुन: वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। कांग्रेस सरकार विकास में विश्वास रखती है तथा वर्तमान सरकार के साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में अथाह विकास हुआ है और इसी विकास के आधार पर लोगों में वर्तमान सरकार की लोकप्रियता भी बढ़ी है।

विकास कार्यों को देख बौखलाए भाजपा नेता 
उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को देखकर भाजपा नेता बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट का नतीजा है कि भाजपा को प्रदेश के भाजपाइयों पर कोई भरोसा नहीं रह गया, जिसके चलते कभी दूसरे प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों एवं केंद्र के कैबिनेट मंत्रियों को चुनावों की आहट के साथ ही हिमाचल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को गत 3 वर्षों में हिमाचल की याद तक नहीं आई और हिमाचल के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए फंडिंग भी बंद कर दी गई है और अब चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में बड़ी परियोजनाएं खोलने का शिगूफा छोड़ा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!