Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Mar, 2018 11:37 AM
रामशहर के साथ लगते बहड़ी गांव में अफीम खेती करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल रामशहर पुलिस के थाना प्रभारी अजीत सिंह ने नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर के साथ लगती पंचायत बेहड़ी के गांव गुनाह कलां के जंगल में गैर क़ानूनी तरिके...
नालागढ़(आदित्य):रामशहर के साथ लगते बहड़ी गांव में अफीम खेती करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल रामशहर पुलिस के थाना प्रभारी अजीत सिंह ने नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर के साथ लगती पंचायत बेहड़ी के गांव गुनाह कलां के जंगल में गैर क़ानूनी तरिके से उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से अफीम के 468 के करीब पौधे बरामद किए हैं।
DSP ने अफीम की खेती की वीडीयोग्राफ़ी करवाई
बहरहाल, रामशहर के नायब तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पड़ताल कर एक व्यक्ति को दबोचा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ करने में लगी पुलिस कैा कहना है कि उन्हें अफीम की खेती होने बारे गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात यहां रेड की। मौके पर पहुंचे नालागढ़ के DSP अनिल वर्मा ने अफीम की खेती की वीडीयोग्राफ़ी करवाई और मामले की जांच शुरू कर दी।