Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Aug, 2017 08:28 PM
बादल फटने के बाद प्राकृ तिक आपदा के शिकार हुए लोगों को तंबुओं में परिवार के साथ अपनी रातें काटनी पड़ रही हैं। परिवार के लोगों को अभी पानी का खौफ सता रहा है।
रामपुर बुशहर : बादल फटने के बाद प्राकृ तिक आपदा के शिकार हुए लोगों को तंबुओं में परिवार के साथ अपनी रातें काटनी पड़ रही हैं। परिवार के लोगों को अभी पानी का खौफ सता रहा है। हीरा लाल ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने पूरी रात टैंट के अंदर ही गुजारी है। उसको अपने टूटे मकान के शेष हिस्से में जाने का डर सता रहा है। प्रशासन ने 8 परिवारों को 10-10 हजार की आॢथक सहायता व टैंट सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदान की हैं। रामपुर उपमंडल के पद्रंहबीस क्षेत्र की पंचायत सरपारा के मनोआ में बादल फटने से करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। इसमें सबसे अधिक चंद्र सिंह, हीरा लाल, श्याम सुख, साध राम, प्यार चंद, तारा चंद, सत्यदेव, चेत राम, रतन देव, त्रिलामन व पाल सिंह शामिल है। प्रशासन ने बादल फटने के बाद हुए नुक्सान का आकलन किया है। इसके अलावा सड़क मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इस सड़क मार्ग को खोलने के लिए करीब 2 माह का समय लग सकता है। सरपारा को जाने वाला संपर्क मार्ग भी बाधित हो गया है। इसके अलावा पानी के बहाव को कम करने के लिए चैक डैम भी लगाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार विवेक नेगी ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को टैंट में ठहराया है, साथ प्राथमिक सहायता भी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक नुक्सान का आकलन होने के बाद प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।