Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Aug, 2017 09:55 AM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (राम रहीम) को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हिमाचल पुलिस ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है।
शिमला (विकास): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (राम रहीम) को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हिमाचल पुलिस ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। चार राज्यों में अलर्ट के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने अलर्ट जारी किया है। नाहन और नालागढ़ समेत चार जगहों पर देर शाम सौदा में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की। शनिवार शाम को न तो कोई वाहन गया और न ही किसी वाहन को बिना चेकिंग प्रवेश करने दिया गया।
फिलहाल हिमाचल में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण
हिमाचल पुलिस ने आम जनता और सभी कमर्शियल वाहन यूनोयनो के लिए भी अलग से एडवाइजरी जारी की है। शनिवार को डीजीपी सोमेश गोयल ने पंचकूला और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को रिस्क ना लेने को कहा। डीजीपी ने कहा कि फिलहाल हिमाचल में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। वहीं पुलिस ने एहतियातन हिमाचल की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।
28 अगस्त को होगी राम रहीम की सजा पर सुनवाई
उल्लेखनीय है कि यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को शुक्रवार को दोषी करार दे दिया गया। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया है। अब राम रहीम की सजा पर सोमवार 28 अगस्त को सुनवाई होगी।