राहुल का नाम लिए बिना धर्मेंद्र प्रधान ने कसा तंज- बोले, जब-जब बाढ़ आई तो विदेश घूमने चले गए युवराज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Aug, 2017 11:27 AM

rahul of to name without dharmendra pradhan has sarcasm

केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि...

शिमला: केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जब देश में बाढ़ आई तो युवराज विदेश घूमने चले गए। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने यहां कार्यक्रम के दौरान कहा कि विजय माल्या पिछली सरकार की लापरवाही के कारण विदेश भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तो कुरैशी को भी जेल में डाला है और माल्या पर भी कार्रवाई को जारी रखा है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पुरानी कर व्यवस्था के चलते 75 लाख लोग अप्रत्यक्ष तौर पर कर देते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गई है। 


3 साल में देश के अंदर 30 करोड़ नए बैंक खाते खुले
केंद्र सरकार की तरफ से की गई नोटबंदी और जी.एस.टी. को लागू करने से देश को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान महज झाड़ू लगाना मात्र नहीं है, इससे आम आदमी को जागरूक करना है। उन्होंने दावा किया कि मोदी की अर्थनीति से व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 साल में देश के अंदर 30 करोड़ नए बैंक खाते खुले हैं। इन 30 करोड़ खातों में 65,000 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। सरकार द्वारा साढ़े 8 करोड़ छोटे कारोबारियों को 4 लाख करोड़ रुपए का ऋण बांटा गया है।


प्रधानमंत्री एल.पी.जी. पंचायत लगेगी
धर्मेंद्र प्रधान ने शिमला से नई योजना को शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत केंद्र सरकार सितम्बर से प्रधानमंत्री एल.पी.जी. पंचायत को लगाएगी। इसमें गैस की बचत व सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें लोगों को चाय पर बुलाकर केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी उनके सुझाव लेंगे।


राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री
राज्यपाल आचार्य देवव्रत से सोमवार को राजभवन में केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान व उनकी धर्मपत्नी मृदुला प्रधान ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!