राहुल गांधी पर हमले के खिलाफ कांग्रेस लाल, फूंका मोदी का पुतला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Aug, 2017 03:35 PM

rahul gandhi attack on against congress lal blow modi of effigy

शिमला में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी कर खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मोदी का पुतला फूंका।

शिमला/सुंदरनगर/सोलन (नितेश/राजीव/चिनमय): शिमला में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी कर खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मोदी का पुतला फूंका। साथ ही राहुल गांधी पर गुजरात में हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। भाजपा ने उन पर पथराव किया। कांग्रेस ने मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें भी दूसरे राज्यों में जाना है तब कांग्रेस देख लेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर गुजरात भाजपा ने यह हमला किया है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि कांग्रेस के लोगों ने चूड़िया नहीं पहनी है और वे भी ईंट का जवाब पत्थर से दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आए थे, वे आज हाशिए पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर हमला शर्मनाक है और अगर इसको लेकर मोदी माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें भी दूसरे प्रदेशों में जाने पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। 
PunjabKesari

सुंदरनगर में भी फूंका गया मोदी का पुतला
सुंदरनगर जिला कांग्रेस ने शनिवार को रेस्ट हॉउस चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी की शव यात्रा निकाल मोदी का पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में विश्राम गृह चौक पर जिला कांग्रेस ने गुजरात में हुए राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में पीएम मोदी का पुतला जला केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भारत में लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी का नहीं पीएम मोदी और अमित शाह का राज है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधार रखने वाले लोग आज भी लाइन में लगे हैं चाहे वो लालकिशन आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी या शांता कुमार हो।
PunjabKesari

सोलन में भी मोदी के खिलाफ लगे नारे 
सोलन में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में हुए पथराव पर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोलन के माल रोड पर रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रधानमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओझी राजनीति वह नहीं चलने देंगे और वह भी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भाजपा के गुंडों द्वारा सोची समझी साजिश के तहत हमला करवाया गया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। इस तरह की राजनीति वह चलने नहीं देंगे और अगर फिर भी भाजपा इस तरह से ओझी राजनीति करेगी तो वह भी उसी भाषा में उसका जवाब देंगे।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!