Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jun, 2017 03:25 PM
कांग्रेस और भाजपा में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है।
हमीरपुर (अरविंदर सिंह): कांग्रेस और भाजपा में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। भोरंज विधायक अनिल धीमान के बयान पर कांग्रेस की पूर्व प्रत्यार्शी प्रोमिला देवी ने पलटवार किया है। उसने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उसको कांग्रेस के साढ़े 4 साल में विकास करवाने की याद क्यों आई। इससे पहले 27 सालों तक भाजपा के विकास का ख्याल क्यों नहीं आया जब भोरंज में विधायक भाजपा के ही थे।
प्रोमिला ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा पिछले 27 सालों से भोरंज की जनता को गुमराह करती आई है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस रकार ने विकास कार्य नहीं करवाए है तो पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने अपने कार्य काल के समय विकास कार्य क्यों नही करवाए। उन्होंने कहा कि भोरज में जो भी विकास कार्य हुए है वह सारे कांग्रेस की देन है।