दर्दनाक हादसा : छत से गिरी गर्भवती महिला, PGI में तोड़ा दम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Feb, 2018 02:44 AM

pregnant woman death in pgi

उपमंडल सुजानपुर की एक महिला की मौत हो गई है। मौत का कारण महिला का पांव फिसलना बताया जा रहा है।

सुजानपुर: उपमंडल सुजानपुर की एक महिला की मौत हो गई है। मौत का कारण महिला का पांव फिसलना बताया जा रहा है। घटना से उपमंडल सुजानपुर शोक में डूब गया है। मिली जानकारी अनुसार इलाके की एक महिला 8 फरवरी को अपने घर की छत पर भ्रमण करते हुए गिर गई, जिस समय महिला छत से गिरी, उस समय वह गर्भवती थी, जिसके चलते परिजन उसे हमीरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उसे प्रथम उपचार दिया गया लेकिन स्थिति गंभीर के चलते उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां पर एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई। 

सुजानपुर से 2 पुलिस कर्मी चंडीगढ़ भेजे
सुजानपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला के मकान की छत से गिरने संबंधी सूचना उनके पास पहुंची थी। बीती रात को महिला की मौत पी.जी.आई. में हुई है। थाना प्रभारी सुजानपुर का कार्यभार देख रहे ए.एस.आई. महेंद्र पाल ने बताया कि मृतका की मौत की सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर से 2 पुलिस कर्मी चंडीगढ़ पी.जी.आई. भेजे गए हैं, जो मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!