सियासी हलचल बढ़ी, अंबिका सोनी ने वीरभद्र और सुक्खू को एक साथ बुलाया

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 May, 2017 12:57 PM

political stirred up ambika soni has virbhadra and sukhu to one with called

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच बढ़ती तनातनी के बीच पार्टी हाईकमान ने दोनों को तलब किया है।

शिमला (विकास शर्मा): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच बढ़ती तनातनी के बीच पार्टी हाईकमान ने दोनों को तलब किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने सोमवार शाम 4 बजे दोनों नेताओं को एक साथ मीटिंग के लिए बुलाया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में आने वाले विधानसभा चुनाव, संगठन चुनाव और सीएम पर चल रहे आय से ज्यादा संपत्ति के केस पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रविवार शाम तक जा सकते हैं। 


सोमवार को अहम सुनवाई
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर चल रहे आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में सोमवार को अहम सुनवाई है। कोर्ट में सीबीआई को उनकी जमानत याचिका पर जवाब देना है। पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि क्यों न वीरभद्र सिंह सहित अन्य आरोपियों को जमानत दे दी जाए। अब इस पर सीबीआई को कोर्ट में जवाब दाखिल करना होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!