100 रुपए में बिक गया पुलिस वाले का ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Jan, 2018 07:46 PM

policeman sold his soul for 100 rupees  arrested for bribe

एक तरफ देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सरकारों द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यहां 100 रुपए तक के लिए एक पुलिस कर्मी बिकते नजर आ रहे हैं।

नाहन: एक तरफ देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सरकारों द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यहां 100 रुपए तक के लिए एक पुलिस कर्मी बिकते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में देखने को मिला है। यहां एक पुलिस कर्मी 100 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को आरोपी की पिछले कुछ समय से ट्रैफिक नाके के दौरान वाहनधारकोंं से रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद आई.पी.एस. मोनिका नेगी के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश देकर आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है।

ऐसे काबू किया रिश्वतखोर हैड कांस्टेबल
आई.पी.एस. मोनिका नेगी की अगुवाई में टीम शाम के समय नाके पर पंहुची। योजना के तहत विशेष पाऊडर लगा 100 रुपए का नोट एक व्यक्ति को दिया गया और जब आरोपी हैड कांस्टेबल मौहम्मद खालीद उस नोट को लेने लगा तो उसेे दबोच लिया गया। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा इस तरह आरोपी को दबोचने का यह पहला मामला है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!