मुख्यमंत्री बोले, बेरोजगारी भत्ते को लेकर किसी भी कमेटी का नहीं हुआ गठन

Edited By Updated: 11 Jan, 2017 08:05 PM

police ground  cm virbhadra singh  press conference

देश में बेरोजगारी भत्ता देने का कोई प्रचलन कहीं पर भी नहीं है और विभिन्न राज्य सरकारें भी कौशल विकास भत्ते को तहजीव दे रही हैं।

धर्मशाला (जिनेश): देश में बेरोजगारी भत्ता देने का कोई प्रचलन कहीं पर भी नहीं है और विभिन्न राज्य सरकारें भी कौशल विकास भत्ते को तहजीव दे रही हैं। प्रदेश सरकार ने भी कौशल विकास भत्ते को ही सही माना है। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान पुलिस ग्राऊंड धर्मशाला में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कैबिनेट ने बेरोजगारी भत्ते को लेकर किसी भी कमेटी का गठन नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की मीटिंग में 2 मुद्दे मुख्य थे, जिसमें बेरोजगारी भत्ता और कौशल विकास भत्ता। इसमें कौशल विकास भत्ते को कैबिनेट ने सही माना तथा प्रदेश सरकार इस पर कार्य भी कर रही है। 

भाजपा कर रही अनाप-शनाप बयानबाजी 
बुधवार को शीतकालीन प्रवास के लिए दिल्ली से सीधे धर्मशाला पहुंचे सी.एम. ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास भत्ते को अपनाने के बाद बेरोजगारी खुद व खुद प्रदेश से खत्म हो जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश भर में चहुंमुखी विकास हुआ है। इस विकास को भाजपा पचा नहीं पा रही है तथा भाजपा आंखें बंद कर विकास को देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को कांग्रेस द्वारा करवाया गया विकास कहीं नजर ही नहीं आ रहा है तथा जनता कांग्रेस सरकार के किए हुए विकास की गवाह है। 

भोरंज उपचुनाव को कांग्रेस तैयार
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस भोरंज उपचुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। भोरंज उपचुनाव के नतीजे भाजपा को उसकी सही जगह दिखा देंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विभिन्न भागों में हो रही बर्फबारी को एक सामान्य घटना कहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!