PM मोदी ने बढ़ाया मान, व्हाइट हाऊस पहुंचे ये हिमाचली उत्पाद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jun, 2017 02:52 PM

pm modi enhanced value these himachali products arrived at the white house

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका जाकर पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।

शिमला/पालमपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका जाकर पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश का मान भी बढ़ाया है। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने व्हाइट हाऊस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी धर्मपत्नी मेलानिया ट्रंप को हिमाचल प्रदेश में बने उत्पाद भेंट किए। उन्होंने हिमाचली कारीगरों के हाथों से बनी शॉल के साथ यहां पर बनाए गए चांदी के कंगन टोक्का और कांगड़ा की प्रसिद्ध चाय व शहद भेंट किया। यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री ने विदेश में जाकर हिमाचली कारीगरों के हाथों से बने उत्पादों को विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष को भेंट किया हो।

PunjabKesari

पी.एम.ओ. ने ट्वीट कर दी जानकारी
पी.एम.ओ. की तरफ से बाकायदा ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है। जिस आभूषण की प्रशंसा पहाड़ी गाने, ‘टिक-टिक टोक्केया घड़ाई दिल्ला सुन्यारेया, टोक्के दी रवाज बड़ी आई ओ’ में हुई है, वही पारंपरिक चांदी का आभूषण अब व्हाइट हाऊस पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चांदी का ब्रेसलेट अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प की पत्नी मेलानिया को भेंट किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त आभूषण चांदी का टोक्का ही है जिसे पहाड़ी लोग वर्षों से पहनते आ रहे हैं। गद्दी समुदाय की महिलाओं द्वारा विवाह व अन्य उत्सवों पर टोक्का बाजू में पहने जाने की परंपरा रही है। चांदी से बना यह टोक्का समय के साथ अपनी आभा खोने लगा है तथा अब मात्र उत्सवों में ही इसे पहना जाता है। 

PunjabKesari

टोक्का, जलेबी व बाजू बंग बनाने में लगाता है कई दिनों समय
आभूषण बनाने वाले परविंद्र वर्मा व अतुल का कहना है कि टोक्का व जलेबी बंग तथा बाजू बंग बनाने में कई दिनों का समय लग जाता है तथा समय के साथ इसकी मांग कम हुई है परंतु फैशन के रूप में भी अब इसे स्वीकार किया जाने लगा है। इन लोगों का कहना है कि 40 से 70 ग्राम तक में टोक्का आम बनाया जाता रहा है जबकि बाजू बंग में इससे अधिक चांदी का उपयोग होता है जबकि जलेबी बंग में टोक्के की अपेक्षा कुछ कम चांदी उपयोग होती है। पुराने टोक्के में बोर भी लगे होते थे।

PunjabKesari

हिमाचली शॉल व कांगड़ा की चाय का अपना ही महत्व
वहीं हिमाचली शॉल व कांगड़ा की चाय का अपना ही महत्व है। कांगड़ा चाय के महत्व का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया भर के लोग यहां के चाय बागानों को देखने के लिए विशेष तौर यहां आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से अमरीका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को हिमाचली शॉल व कांगड़ा चाय भेंट करने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया भर में हिमाचल प्रदेश का नाम आया है। ऐसा करके प्रधानमंत्री ने हिमाचल का मान बढ़ाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!