CM के गृह क्षेत्र में एक बार फिर सड़कों पर उतरे लोग, Administration कर रहा शांति की अपील (Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Feb, 2018 08:21 PM

सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में जारी विरोध प्रदर्शन ने शनिवार को उग्र रूप धारण कर लिया। लोग एक बार फिर से सड़कों पर उतरे है। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर का पुतला भी जलाया।

मंडी(नीरज):सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में जारी विरोध प्रदर्शन ने शनिवार को उग्र रूप धारण कर लिया। लोग एक बार फिर से सड़कों पर उतरे है। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर का पुतला भी जलाया। हालांकि पुलिस ने लोगों को पुतला जलाने से रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस भीड़ के आगे बेबस नजर आई और लोगों ने पुतला जलाकर ही दम लिया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर और उनकी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। वहीं इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। कुछ लोगों ने भीड़ को काबू करने में जुटे पुलिस कर्मियों पर पत्थर बरसा दिए। जिससे एक-दो पुलिस कर्मी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने पत्थरबाजी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भीड़ के पीछे से किसी ने पत्थर बरसाए हैं और पुलिस इन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार, पुलिस और प्रशासन को चुनौती दी है कि कल से सराज विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुतले जलाएं जाएंगे और जिसमें रोकने का दम है वह अपनी पूरी ताकत लगा दें।

इस चक्का जाम के कारण यातायात बाधित
बता दें कि यह सारा विवाद एसडीएम कार्यालय जंजैहली और उप तहसील छतरी की अधिसूचना रद्द होने के कारण उपजा है जिसे हाईकोर्ट ने रद्द किया है। लोगों का कहना है कि सरकार इसपर निर्णय ले सकती है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है जिस कारण लोगों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। वहीं पिछले कल दो घंटों तक चक्का जाम भी किया गया था और इस चक्का जाम के कारण यातायात बाधित हुआ था। इस बात को लेकर जंजैहली थाना पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनमें कुछ कांग्रेसी नेताओं के नाम भी शामिल है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि रास्ते में बाधा उत्पन्न होने को लेकर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!