दर्दनाक हादसा : उद्योग में सिलैंडर फटने से एक की मौत, 3 घायल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Dec, 2017 08:23 PM

painful incident  death of one by cylinder blast in the industry  3 injured

औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के एक उद्योग में सिलैंडर उतारते समय एक सिलैंडर के फटने से एक व्यक्ति की मौत व 3 लोग घायल हो गए।

गगरेट: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के एक उद्योग में सिलैंडर उतारते समय एक सिलैंडर के फटने से एक व्यक्ति की मौत व 3 लोग घायल हो गए। घायलों को गगरेट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर शाम औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थापित एक उद्योग में आक्सीजन गैस के सिलैंडर की सप्लाई लेकर एक वाहन गया था। 
PunjabKesari
सिलैंडर उतारते समय हुआ हादसा
वाहन से 2 व्यक्ति सिलैंडर उतार रहे थे कि इसी बीच एक सिलैंडर फट गया। इसके फटने की आवाज इतनी दूर तक गई कि लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सिलैंडर के फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक राजेश कुमार व सिलैंडर उतार रहे 2 व्यक्ति सुनील कुमार व सुरेश कुमार घायल हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हुई है। उक्त उद्योग के प्रबंधक उसको पहचाने से इंकार करते रहे। इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि वह कहां का रहने वाला है।
PunjabKesari
3 लोग ही आए थे सिलैंडर उतारने
वहीं जिस उद्योग से सप्लाई लेकर गाड़ी गई थी उसके प्रबंधक का कहना है कि उनके 3 लोग ही सिलैंडर उतारने गए थे। घटना के बाद थाना प्रभारी बहादुर सिंह अस्पताल में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी मृतक की पहचान करने में लगे थे। मृतक के पास से मिले मोबाइल से उस पर की गई कॉल से इतना पता चल पाया है कि मृतक का नाम रमेश है और उसी उद्योग में कार्य करता था, जिसमें सिलैंडर फटने की घटना हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। डी.एस.पी अजय राणा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!