Edited By Updated: 27 Apr, 2017 09:28 PM
वीरवार सायं क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग करते समय 2 युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक को चोटें आई हैं।
लडभड़ोल: वीरवार सायं क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग करते समय 2 युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग प्वाइंट बीड़ से वीरवार दोपहर बाद 2 युवकों बीड़ निवासी सुरजीत (35) व दिल्ली निवासी हर्ष (25) ने उड़ान भरी। सायं करीब पौने 5 बजे खराब मौसम व तेज हवा के कारण रोपड़ी पंचायत के गांव कोछू के समीप उनका पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए, जिससे वे घायल हो गए।
घायल युवक विवेकानंद मैडीकल इंस्टीच्यूट में भर्ती
इस घटना में हर्ष की दाईं टांग फ्रैक्चर बताई जा रही है जबकि सुरजीत की भी दाईं टांग में चोट आने के साथ मुंह में चोटें आईं हैं। दोनों घायलों को बैजनाथ के अस्पताल ले जाया गया जहां से रैफर कर उन्हें विवेकानंद मैडीकल इंस्टीच्यूट में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन की ओर से स्थानीय तहसीलदार अजय कुमार सिंह व नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार ने बैजनाथ अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का कुशलक्षेम जाना व प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात कही।