अब नहीं होंगे हिमाचल कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव, जानिए क्या है वजह

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 May, 2017 03:24 PM

now will not be himachal congress of organizational elections

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अब नहीं होंगे।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अब नहीं होंगे। बताया जाता है कि यह विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। यह फैसला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, हिमाचल की पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी के साथ वीरभद्र और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया है। दरअसल विधानसभा चुनाव प्रचार में परेशानी आने के चलते वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस आलाकमान के सामने यह मामला उठाया था। वीरभद्र और सुक्खू ने सोमवार शाम को करीब सवा 5 बजे अहमद पटेल और अंबिका सोनी से मुलाकात की। इन दोनों नेताओं को एकजुटता से हिमाचल में चुनाव प्रचार करने की बात हुई, जिससे पार्टी दोबारा सत्ता में आ सके।


वीरभद्र ने उठाया चुनाव टालने का मुद्दा 
इसी दौरान वीरभद्र ने दोबारा संगठनात्मक चुनाव को विधानसभा चुनाव के बाद तक का मुद्दा उठाया। जब इस बारे में सोनिया के दोनों करीबी नेताओं अहमद पटेल और अंबिका सोनी ने सुक्खू से राय ली तो उन्होंने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव के बाद ही करवाए जा सकते हैं। यह ज्ञात रहे कि इन चुनावों को करवाने के लिए चुनाव अधिकारी भी हिमाचल आ चुके थे और उन्होंने अपना काम करना भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब यह अक्तूबर या नवंबर महीने तक करवाए जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!