Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Jan, 2018 04:00 PM
वन विभाग ऊना के डीएफओ यशुदीप सिंह ने किसानों की सबसे बड़ी समस्या जंगली गाय और सूअर को खेतों से दूर रखने के लिए एक नया प्रयोग करके मिसाल कायम की है। नील गाय और जंगली सूअर की समस्या से परेशान गांव मदनपुर के पंचायत प्रधान ने डीएफओ ऊना से समस्या के...
ऊना(अमित): वन विभाग ऊना के डीएफओ यशुदीप सिंह ने किसानों की सबसे बड़ी समस्या जंगली गाय और सूअर को खेतों से दूर रखने के लिए एक नया प्रयोग करके मिसाल कायम की है। नील गाय और जंगली सूअर की समस्या से परेशान गांव मदनपुर के पंचायत प्रधान ने डीएफओ ऊना से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। जिस पर काम करते हुए डीएफओ यशुदीप सिंह ने केरल और अफ्रीकन देशों में हाथियों को खेतों से दूर रखने वाले प्रयोग को मदनपुर के किसान के खेतों में प्रयोग किया और यह प्रयोग सफल भी रहा है।
किसानों को जंगली जानवरों से मिलेगी राहत
इस विधि में सिर्फ एक जूट की रस्सी को खेतों के चारों और बांधकर उसके ऊपर पुराना मोबिल ऑयल व मिर्ची पाउडर लगाया गया जिससे उठने वाली दुर्गंध से जंगली जानवर इस खेत के नजदीक नहीं आए। डीएफओ द्वारा किए प्रयोग के सफल होने से किसानों में भी ख़ासा उत्साह है। किसानों की माने तो जंगली जानवरों की समस्या से परेशान कई लोग तो खेतीबाड़ी करना छोड़ चुके है लेकिन समस्या के समाधान के बाद किसान अब दोबारा से अपने खेतों में फसल बीज पाएंगे।