सुखराम के तीखे बोल, कहा- अब बल्ह में अपने हाथ का लगाया पौधा उखाड़ने का है वक्त

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Oct, 2017 11:58 AM

now is the time to uproot the plant planted in his hand

राजनीति इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती है कभी जिसे सहारा देकर खड़ा ...

मंडी (नीरज) : राजनीति इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती है कभी जिसे सहारा देकर खड़ा किया था अब उसकी जड़ें काटने के लिए काम होगा। बात पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम और बल्ह से कांग्रेस के विधायक प्रकाश चौधरी की हो रही है। वर्ष 1998 में सुखराम ने जब हिमाचल विकास कांग्रेस के नाम से पार्टी बनाई थी तो प्रकाश चौधरी को बल्ह से टिकट देकर पहली बार न सिर्फ विधायक बनाया था बल्कि अपनी पार्टी के कोटे से सीधा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिलाया था। आज प्रकाश चौधरी कांग्रेस में हैं और सीएम वीरभद्र सिंह के खास हैं जबकि दूसरी तरफ सुखराम और उनका परिवार भाजपा में शामिल हो चुका है। इस बार सुखराम बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी के लिए प्रचार करने बल्ह जाएंगे। सुखराम न सिर्फ गांधी का प्रचार करेंगे बल्हि चौधरी के खिलाफ जमकर आग भी उगलेंगे। इस बात के संकेत उन्होंने अभी से देना शुरू भी कर दिए हैं। सुखराम का कहना है कि राजनीति में कभी पौधे लगाने भी पड़ते हैं और उखाड़ने भी। जो रास्ते से भटक जाता है उसे उखाड़ना ही पड़ता है।
PunjabKesari


2 जनसभाओं की एडवांस बुकिंग 
वहीं बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी ने बीना समय गवाए सुखराम के पैरों पर दंडवत प्रमाण कर दिया है। इंद्र सिंह गांधी को इस बात का पता है कि सुखराम का उनके लिए प्रचार करने आना उन्हें लाभ ही पहुंचाएगा। यही कारण है कि गांधी सुखराम का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर पहुंचे और दो जनसभाओं की एडवांस बुकिंग करा ली। क्योंकि भाजपा नेताओं को इस बात का पता है कि सुखराम का न सिर्फ जिला में बल्कि पूरे प्रदेश में अपना एक अलग जनाधार है। बहरहाल सुखराम के बल्ह में प्रचार करने से भाजपा प्रत्याशी को नफा होगा या नुकसान इसका पता परिणाम आने पर ही चलेगा। अभी जो भी समीकरण बनें अंतिम फैसला जनता जनार्दन को ही करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!