सैलानियों के लिए खुशखबरी, अब चंडीगढ़ से प्लेन में घूमने आइए देवभूमि हिमाचल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Oct, 2017 03:35 PM

now chandigarh to plane in come roam dev bhoomi himachal

हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि अब चंडीगढ़ से प्लेन में आप हिमाचल घूमने आ सकते हैं।

कुल्ल: हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि अब चंडीगढ़ से प्लेन में आप हिमाचल घूमने आ सकते हैं। दरअसल पर्यटन सीजन के बीच एयर इंडिया की 72 सीटर भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा अब 5 अक्तूबर से शुरू होने वाली है। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। बताया जाता है कि 5 अक्तूबर को केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भुंतर एयरपोर्ट से इसका उद्घाटन करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा।


यह है पूरा शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक विमान सुबह 6:45 को दिल्ली से उड़ान भरेगा और 8:05 बजे भुंतर पहुंचेगा। 8:35 बजे वह भुंतर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा और 9:20 पर लैंड करेगा।यहां से 9:50 पर आने के बाद 10:35 पर भुंतर में लैंडिंग करेगा। 11:05 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 12:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा। बताया जाता है कि भुंतर एयरपोर्ट के प्रभारी ए. अंसारी ने कहा कि 5 अक्तूबर की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया है। इस दिन उड़ान दिल्ली से सुबह 10 बजे उड़ेगा और 11:20 को भुंतर एयरपोर्ट में लैंडिंग करेगा। 12:30 बजे यहां से केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखा कर हवाई जहाज को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा। 45 मिनट के सफर का एक तरफा किराया करीब 4 हजार रुपए होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!