अब नेत्रहीन दिव्यांग Online पढ़ेंगे किताबें, IIT प्रशिक्षुओं ने निकाली तरकीब

Edited By Updated: 22 May, 2017 04:30 PM

now blind divyanga online read books iit trainees has remove idea

दृष्टिबाधित दिव्यांगों को पढ़ने के लिए ब्रेल लिपि का सहारा लेना होता है जिसके कारण उन्हें इस लिपि में छपी किताबों पर निर्भर रहना पड़ता है।

मंडी (पुरूषोत्तम शर्मा): दृष्टिबाधित दिव्यांगों को पढ़ने के लिए ब्रेल लिपि का सहारा लेना होता है जिसके कारण उन्हें इस लिपि में छपी किताबों पर निर्भर रहना पड़ता है। यह किताबें महंगी उपलब्ध होने के कारण दिव्यांगों को पढ़ने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती है लेकिन अब दृष्टिबाधित दिव्यांग बहुत सी जानकारियां ऑनलाइन ही पढ़ पाएंगे। आई.आई.टी. मंडी में प्रशिक्षुओं द्वारा ऐसी तकनीक पर काम किया जा रहा है जिसके माध्यम से दृष्टिबाधित दिव्यांग ऑनलाइन किताबें (ई-बुक्स) व अन्य सभी प्रकार की जानकारियां पढ़ पाएंगे।


दृष्टिहीन दिव्यांग आसानी से मशीन को चला सकेंगे
इसके लिए ब्रेल लिपि को आधुनिक तकनीक के साथ इस तरह जोड़ा गया है जिसके माध्यम से कम्प्यूटर से दी जाने वाली कमांड के शब्द मशीन में लगे पैनल में ब्रेल लिपि में उभर जाएंगे जिसके माध्यम से दिव्यांग उन शब्दों को पढ़ पाएंगे। इसमें खास बात यह है कि मशीन को चलाने के लिए विभिन्न कमांड बटन भी ब्रेल लिपि में उपलब्ध करवाएं हुए है जिसके माध्यम से दृष्टिहीन दिव्यांग आसानी से मशीन को चला सकेंगे। इस तकनीक को लोगों के लिए करीब 8000 रुपए में उपलब्ध करवाया जा सकेगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!