अब तक 1.96 सेब पेट्टियां बाजार में, सीजन अभी नहीं हुआ खत्म

Edited By Updated: 28 Oct, 2016 01:45 PM

november  kullu  apple   horticulture department

हिमाचल प्रदेश में नवम्बर माह के पहले हफ्ते तक सेब सीजन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों का सेब मंडियों में पहुंच रहा है। इसके चलते अभी सेब सीजन और 10 दिन तक...

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नवम्बर माह के पहले हफ्ते तक सेब सीजन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों का सेब मंडियों में पहुंच रहा है। इसके चलते अभी सेब सीजन और 10 दिन तक जारी रहेगा। अभी तक सेब की 1 करोड़ 96 लाख पेटियां प्रदेश के कुल्लु, चम्बा, शिमला व सिरमौर से विभिन्न मंडियों में पहुंची हैं।

इस दौरान बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिले हैं। इसके अलावा मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सी ग्रेड के सेबों की खरीद भी जारी है। प्रदेश में खोले गए प्रापण केन्द्रों में नवम्बर तक सेब की खरीद की जाएगी। इसमें 135 केंद्र  एच.पी.एम.सी. तथा 118 केंद्र हिमफैड द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इस बार मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत 1,10,700 मीट्रिक टन सेब का प्रापण 6.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से किया जा रहा है जबकि 2.75 रुपए प्रति किलोग्राम हैंडङ्क्षलग चार्ज तथा 3.25 रुपए प्रति किलोग्राम बिक्री अनुमान के रूप में निर्धारित किए गए हैं। सेब सीजन के लिए बागवानी विभाग ने प्रदेश में 5 केंद्र खोले हैं। कुड्डू, फागू, सैंज, परवाणु, स्वारघाट और चम्बा जिला के लिए तनुहट्टी में ये केंद्र खोले गए हैं। ये केंद्र 10 नवम्बर तक खुले रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!