Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jun, 2017 02:14 AM
थाना रामशहर के तहत गांव बडडल (मितियां) में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
बी.बी.एन.: थाना रामशहर के तहत गांव बडडल (मितियां) में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया कि संतान न होने से यह युवक कुछ परेशान रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवराज (26) पुत्र हरिराम निवासी बडडल, डाकघर मितियां, तहसील नालागढ़ करीब 12 बजे ससुराल से घर आया और घर में अलमारी में पड़ी कीटनाशक दवाई पी ली और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया लेकिन वह बेहोश हो गया था।
पी.जी.आई. में तोड़ा दम
नालागढ़ अस्पताल से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रामशहर अजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो वहां से कीटनाशक दवाई की आधी खाली शीशी भी मिली। डी.एस.पी. नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस की प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है कि देवराज के संतान नहीं थी, जिस कारण वह कुछ परेशान रहता था।