मोसूल के बाद अब नाइजीरिया में बंधक बनाए गए देवभूमि के 3 युवक, रिहाई की कीमत 20 लाख रुपए (Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Mar, 2018 04:45 PM

इराक के मोसूल के सदमे से देवभूमि अभी उभरी नहीं कि अब फिर प्रदेश के 3 युवक नाइजीरिया में बंधक बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों युवक कांगड़ा जिला के हैं और इनमें नगरोटा सूरियां का सुशील भी शामिल है। मर्चेंट नेवी में तैनात सुशील पिछले 13 साल से...

कांगड़ा (जिनेश): इराक के मोसूल के सदमे से देवभूमि अभी उभरी नहीं कि अब फिर प्रदेश के 3 युवक नाइजीरिया में बंधक बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों युवक कांगड़ा जिला के हैं और इनमें नगरोटा सूरियां का सुशील भी शामिल है। मर्चेंट नेवी में तैनात सुशील पिछले 13 साल से अलग-अलग कंपनियों के साथ काम कर रहा है। उनके शिप को नाइजीरिया में हाईजैक कर लिया गया है। जिसमें उसके साथ अजय कुमार और पंकज कुमार दो युवक भी फंस गए हैं। इन सभी को एक जंगल में बंधक बना कर रखा गया है। सुशील की अपने घरवालों से आखिरी बार बात 31 जनवरी 2018 को हुई थी।  


उल्लेखनीय है कि 7 मार्च को उसके घर पर एक सेटेलाइट कॉल आई, जिसमें सुशील ने अपना घटनाक्रम घरवालों को बताया। इस कॉल के 3 दिन बाद फिर से उसने घर पर फोन किया, जिसमें उसने लुटेरों द्वारा मांगी जा रही 11 मिलियन Naira यानि 20 लाख रुपए की फिरौती के बारे में बताया। घरवालों ने इसके बारे में सुशील की कंपनी के मालिक से बात की, जहां वो काम करता था। उन्होंने कहा कि वो समुद्री लुटेरों के संपर्क में है और उन्हें पैसे दे देंगे। इस घटना के बाद सुशील के घर वाले काफी परेशान हैं। वहीं सुशील के परिवार ने सरकार से मांग की है कि वह उनको वहां से सुरक्षित भआरत ले आए। सुशील के भाई अमित धीमान ने सुषमा स्वराज को भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है, लेकिन अभी तक उनको सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!