इस बेटी ने फ्रांस में बिखेरे फैशन के जलवे, रोशन की हिमाचल का नाम

Edited By Updated: 05 Nov, 2016 04:48 PM

neha saini france international fashion week 2016

हिमाचल के ऊना की मॉडल नेहा सैनी ने फ्रांस में हुए अंतरराष्ट्रीय फैशन वीक में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ऊना: हिमाचल के ऊना की मॉडल नेहा सैनी ने फ्रांस में हुए अंतरराष्ट्रीय फैशन वीक में प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय फ्रेंच, यूरोपियन, इंडियन फैशन वीक फ्रांस के एफिल टॉवर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अक्तूबर महीने के अंत में फ्रांस में हुए इस अंतरराष्ट्रीय फैशन शो में फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम, इटली, दक्षिण अफ्रीका और भारत समेत कई देशों की मॉडल्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया। 


खास बात यह है कि फैशन की दुनिया के इतिहास में पहली बार फ्रांस के एफिल टॉवर के पास इस शो का आयोजन किया गया है। शो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मॉडल नेहा सैनी ऊना के त्यूड़ी गांव की रहने वाली है। लेकिन वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही है।


नेहा ने साल 2012 में फैशन की दुनिया में कदम रखते ही मिस हिमालय का खिताब जीता। इसके बाद नेहा की साल 2013 में शादी हो गई। लेकिन इसके बाद भी उनके पति अजयपाल सिंह और ससुराल से अन्य परिजनों ने उनकी हौसला बढ़ाए रखा और उसे अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते उन्होंने दिल्ली में 2014 में ही समर क्वीन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब 2016 में उन्हें फ्रांस में हुए अंतरराष्ट्रीय फैशन शो के लिए चुना गया। नेहा को इस शो में भाग लेने का मौका इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी के चेयरमैन रत्नदीप लाल ने दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!