Edited By Updated: 22 May, 2017 07:37 PM
शहर की करीब 30 वर्षीय एक महिला को शादी का झांसा देकर एक स्थानीय युवक उसके साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता को उम्मीद थी कि युवक उसके साथ शादी करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
नाहन : शहर की करीब 30 वर्षीय एक महिला को शादी का झांसा देकर एक स्थानीय युवक उसके साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता को उम्मीद थी कि युवक उसके साथ शादी करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उम्मीद टूटी तो पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक 27 साल का है और हरिपुर मोहल्ला निवासी है। पुलिस ने पीड़िता का मैडीकल करवा लिया है। दुराचार की पुष्टि के लिए मैडीकल रिपोर्ट लैब को भेजी जा रही है। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। थाना सदर के एस.एच.ओ. तिलकराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भा.दं.सं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।