Edited By Updated: 04 Apr, 2017 12:16 AM
विकास खंड के गांव तरकेड़ी में आग लगने से 2 पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। सोमवार को करीब 10 बजे राजकुमार पुत्र तुला राम और रंजना कुमारी पत्नी राजकुमार की स्लेटपोश पशुशाला में अचानक आग लग गई।
नादौन : विकास खंड के गांव तरकेड़ी में आग लगने से 2 पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। सोमवार को करीब 10 बजे राजकुमार पुत्र तुला राम और रंजना कुमारी पत्नी राजकुमार की स्लेटपोश पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण का तो पता नहीं चल पाया है परंतु आग लगने से करीब 3 लाख का नुक्सान हुआ है। विदित रहे कि जब आग लगी तो मवेशी बाहर बंधे हुए थे जिसके चलते पशु सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा दी गई। इस घटना से पशुओं के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।
मवेशियों का छिन गया आशियाना
पशुशालाएं जलने से मवेशियों का आशियाना छिन गया है। लोगों ने उक्त परिवारों को आॢथक सहायता की गुहार लगाई है। दूसरी ओर हलका पटवारी को भी दूरभाष पर सूचित कर दिया है। पंचायत प्रधान नसीब सिंह व दंगड़ी उपप्रधान पुरुषोत्तम दास ने दोनों परिवारों को आॢथक सहायता देने की गुहार प्रशासन से लगाई। उधर, एस.डी.एम. नादौन अमित मेहरा ने कहा है कि हलका पटवारी को मौके पर भेजकर नुक्सान रिपोर्ट मंगवाई है जिस पर पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।