Edited By Updated: 16 Jan, 2017 10:16 PM
टोली में तेंदुए की दहशत से स्थानीय गांववासी सहमे हुए हैं। लोगों में अरुण कुमार, सुभाष चंद, संजय अश्विनी, अंकुश, सुमना व विमला आदि का कहना है कि गांव में मादा तेंदुए और उसके बच्चों को दिन-दिहाड़े घूमते देखा जा रहा है।
नादौन : जटोली में तेंदुए की दहशत से स्थानीय गांववासी सहमे हुए हैं। लोगों में अरुण कुमार, सुभाष चंद, संजय अश्विनी, अंकुश, सुमना व विमला आदि का कहना है कि गांव में मादा तेंदुए और उसके बच्चों को दिन-दिहाड़े घूमते देखा जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन से मादा तेंदुए की गुर्राहट से स्थानीय गांववासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का डर के मारे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि इस समय तक यह मादा तेंदुआ 2-3 के करीब आवारा कुत्तों को अपना शिकार बना चुकी है। अश्विनी का कहना है कि जब वह सुबह अपने खेतों में गया तो वहां पर मादा तेंदुए के बच्चों को पाया। समस्त गांववासियों ने वन विभाग से इस मादा तेंदुए और बच्चों को पकडऩे की मांग की है।