Municipal Corporation Budget : लाल पोटली से खुला पुरानी योजनाओं का पिटारा

Edited By Updated: 22 Feb, 2017 09:42 PM

municipal corporation budget   open the old plans from red bundle

चुनावी साल में नगर निगम शासित माकपा सरकार ने शहरवासियों को बजट में सब्जबाग दिखाए हैं।

शिमला: चुनावी साल में नगर निगम शासित माकपा सरकार ने शहरवासियों को बजट में सब्जबाग दिखाए हैं। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 401 करोड़ 67 लाख रुपए का सरप्लस बजट पेश किया है यानि बजट में इस बार घाटा नहीं दिखाया गया है। ये छठे निर्वाचन का पहला ऐसा बजट था जिसमें घाटा नहीं आंका गया है जबकि गत वर्ष निगम ने 215 करोड़ का बजट पेश किया था, जिसमें 33 करोड़ रुपए घाटा दर्शाया गया था। नगर निगम के महापौर संजय चौहान उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बुधवार को अपनी लाल पोटली से शिमला शहर के विकास के लिए बजट पेश किया है। करीबन एक घंटे में महापौर संजय चौहान ने 43 पेजों के बने बजट अभिभाषण को पढ़ा, जिसमें शहरवासियों के लिए सब्जबाग दिखाए गए। इस बजट में पिछले बजट की पुरानी घोषणाओं को नया रंग देकर पेश किया गया है। बजट में अमृत मिशन के तहत शहर के विकास को अहम माना गया है। 

ये हैं विशेष योजनाएं 
1. गरीबों के लिए थाली योजना शुरू करने की घोषणा। रोजना मिलेगा 25 रुपए में सस्ता खाना।
2. कनलोग में डपिंग साइट पर वन विभाग के साथ एक बहुउदेश्यीय पार्क का निर्माण किया जाएगा जिसमें वाटर स्पोट्र्स का मजा लोग उठा सकेंगे। 
3. इस बार तहबाजारियों को निगम फ्री में जगह नहीं देगा बल्कि जगह के एवज में तहबाजारियों से निगम बाकायदा फीस वसूल करेगा। 
4. रानी झांसी पार्क में कामाकाजी महिलाओं के  बच्चों के लिए क्रर्च खोलने की घोषणा।
5. वार्ड स्तर पर रेन शैल्टर बनाने का प्रावधान। बजट अलग से रखा।
6. छोटा शिमला व ताराहाल के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास बनाएं जाएंगे।
7. शहर के पानी, सीवरेज व सड़क पर एक बड़ी राशि खर्च करने का प्रावधान।
8. वार्ड स्तर पर यूथ क्लब स्थापित करने व जिम खोलने की घोषणा।
9. आशियाना टू पांचवी व ग्रीन फीस तीसरी बार बजट में शामिल।
10. अनुकंपा के आधार पर एम.सी. भरेगा पद।
11. निगम कर्मचारियों को मिलेगा 1 हजार बोनस।
12. एम.सी. कर्मचारियों की होगी स्वास्थ्य जांच।

विकासात्मक गतिविधियों के लिए यह रहेगा अनुमानित बजट
सड़कों, रेलिंग, डंगों, सीढिय़ों, रास्तों इत्यादि के रखरखाव व निर्माण के लिए 2466.23, स्ट्रीट लाइट्स लगाने व रखरखाव के लिए 100.00, भवनों, आवासों के रखरखाव, निर्माण, सब्जीमंडी, शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण के लिए 1115.00, पार्किग के रखरखाव व निर्माण के लिए 1452.50, नालों के चैनेलाइजेशन के लिए 144.00, पानी की लाइनों के रखरखाव के लिए 3875.00, सीवरेज लाइनों के रखरखाव के लिए 2271.00, शौचालयों के रखरखाव निर्माण के लिए 250.00, पार्क, प्ले ग्राऊंड विकसित करने के लिए 355, लेबर होस्टल की मुरम्मत व रखरखाव के लिए 400.00, शहर में डंपिंग साइट विकसित करने के लिए 200.00, सॉलेड वेस्ट मैनेजमैंट हेतु 470.00 लाख रुपए अनुमानित बजट रखा गया है।

वित्त वर्ष के लिए प्रस्तावित योजनाएं
-शहर के विभिन्न स्थानों पर सीवरेज की नई लाइनें बिछाने, पुरानी लाइनों के रखरखाव को 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
-ढली चौक, टनल चौक, ढींगू मंदिर, बालूगंज चौक,  बैम्लाई चौक, भट्टाकुफर चौक, फिंगास्क स्टेट, तारा माता मंदिर बी.सी.एस. में हाईमास्क लाइट्स लगाना प्रस्तावित है।
- एशियन डिवैल्पमैंट बैंक के सहयोग से टाऊन हाल भवन की छत पर सोलन प्लांट स्थापित किया जाएगा।
- आगामी वित्त वर्ष में शहर की सड़कों व संपर्क मार्गों, रास्तों का निर्माण व रखरखाव पर 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए 6,23,89,171 रुपए खर्च किए जाएंगे।
- मच्छीवाली कोठी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, ब्रॉकहॉस्ट विकासनगर, सचिवालय के समीप रामचंद्रा चौक के पास वर्षा शालिकाओं का निर्माण किया जाएगा।
- शिमला शहर के विभिन्न स्थानों पर 55 पार्किंगों का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए 30.98 करोड़ का प्रावधान अमृत के तहत किया गया है।
- चालू वर्ष में कोटहिल व चौड़ा मैदान में लेबर हॉस्टल के रखरखाव किया जाएगा, साथ ही 4 नए लेबर होस्टल का निर्माण 4 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
- अम्बेदकर चौक चौड़ा मैदान पर डा. भीम राव के नाम से पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।
- समरहिल चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
- रानी ग्राऊंड कसुम्पटी में 1.29 करोड़ की लागत से बहुउदेश्यीय पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- कैथू में अमृत मिशन के तहत 1.85 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
- ढली में बहुउदेश्यीय व्यवसायिक परिसर व पार्किंग का अमृत मिशन के तहत 3.75 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा।
- अमृत के तहत 5.98 करोड़ की लागत से शहर के नालों की मुरम्मत की जाएगी।
- समरहिल में बहुउदेश्यीय सामुदायिक भवन व पार्किंग का निर्माण अमृत के तहत 1 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
- फिल्म शूटिंग से होगी 20 लाख की आमदनी।
- नगर निगम शिमला वन विभाग के साथ मिलकर वनों के संरक्षण के लिए एक योजना तैयार की गई है, जिसके तहत वनों की तारबंदी व इसमें वॉकिंग ट्रेल, रेसटिंग प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!