मुकेश अग्निहोत्री ने साधा CM जयराम पर निशाना, जानिए क्या बोले

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Feb, 2018 07:43 PM

mukesh agnihotri target on cm jairam know what he said

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री की धमकियों से डरने वाली नहीं है।

ऊना: कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री की धमकियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस ने कोई गलत काम नहीं किया है। पार्टी किसी भी जांच के लिए तैयार है। सी.एम. जयराम ठाकुर को बयान देने से पहले यह बताना चाहिए कि अब तक कौन से माफिया पर नुकेल कसी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने चुनाव क्षेत्र में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर भी ध्यान देना चाहिए और आक्रोशित लोगों को शांत करना चाहिए। 

आलोचना से नहीं काम से होगी मुख्यमंत्री की पहचान
उन्होंने कहा कि सरकार विकास के एजैंडे पर आगे बढ़े न कि बिना वजह की बात करनी चाहिए। मुख्यमंत्री की पहचान आलोचना से नहीं बल्कि उनके काम से होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के दौरे तो कर रहे हैं लेकिन हिमाचल के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं ला पा रहे हैं। हिमाचल के प्रोजैक्टों का रुपया केंद्र से जारी नहीं करवा पा रहे हैं। अफसरशाही सरकार को योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करवा रही है। 

क्या है आर.एस.एस. के लोगों का प्रशासनिक तजुर्बा?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी को भी कार्यालय में नियुक्त करंे कांग्रेस को कोई एतराज नहीं है लेकिन वह बताएं कि आर.एस.एस. के लोगों का प्रशासनिक तजुर्बा क्या है? आर.एस.एस. के लोगों की नियुक्तियां सी.एम. के कार्यालय में हो रही हैं, ऐसे में उनके तुजुर्बे पर सवाल उठने स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के एजैंडे पर और केंद्रीय मदद लाने में सहयोग करने वाले हैं लेकिन मुख्यमंत्री विपक्ष को साथ लेने का मादा नहीं दिखा पा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!