मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से फंसे 400 से अधिक पर्यटक, बरशैणी मार्ग बंद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Feb, 2018 03:44 PM

more than 400 tourists stranded in manikaran due to heavy landslides

पर्यटन नगरी मणिकर्ण के समीप घटीगाड़ में भारी भूस्खलन से कई लोग फंस गए हैं। इसके चलते बरशैणी मार्ग काफी प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के बाद बरशैणी की तरफ 400 से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक फंस गए हैं।

कुल्लू: पर्यटन नगरी मणिकर्ण के समीप घटीगाड़ में भारी भूस्खलन से कई लोग फंस गए हैं। इसके चलते बरशैणी मार्ग काफी प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के बाद बरशैणी की तरफ 400 से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक फंस गए हैं। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मार्ग बंद होने से काफी पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं। गनीमत यह रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ तब वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बरशैणी, टाहुक, तोस, पुलगा, कालका आदि पर्यटन स्थलों पर भीड़ लगी हुई है। मार्ग बंद होने से पर्यटक अपने गणतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटीगाड़ में भूस्खलन से पहाड़ी धंस गई है। मलबा सड़क पर आ गया है। मार्ग बंद होने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!