यात्रियों को सौगात, क्रिसमस-न्यू ईयर पर निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Dec, 2017 12:29 PM

more buses to run on christmas new year

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने क्रिसमस व न्यू ईयर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम विंटर सीजन के लिए ऑन डिमांड अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए बाहरी राज्यों से अक्सर पर्यटक धर्मशाला व...

धर्मशाला: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने क्रिसमस व न्यू ईयर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम विंटर सीजन के लिए ऑन डिमांड अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए बाहरी राज्यों से अक्सर पर्यटक धर्मशाला व मैक्लोडगंज पहुंचने के लिए सैलानी अग्रिम बुकिंग करवाते हैं। इसी के मद्देनजर रखते हुए निगम प्रबंधन सैलानियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा चलाने की तैयारी में है। हर वर्ष के अंतिम दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होता है, जिससे पर्यटन कारोबार में भी काफी तेजी आती है, वहीं पर्यटन सीजन के चलते अब निगम प्रबंधन द्वारा डिमांड आने के साथ ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

यात्रियों को मिलेगी राहत

निगम प्रबंधन की मानें तो अपेक्षा से अधिक डिमांड होने पर बसों की संख्या में बढ़ौतरी की जाएगी। ऐसे में क्रिसमस के चलते प्रदेश में आने वाले पर्यटकों में भारी इजाफा होता है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में सर्दियों के दौरान छुट्टियां होने पर भी पर्यटक पहाड़ों पर घूमने के लिए आते हैं। प्रदेश में दिसम्बर से लेकर फरवरी तक पर्यटन कारोबार में भारी इजाफा होता है। ऐसे में निगम प्रबंधन भी हर बार सैलानियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अतिरिक्त बसें प्रदेश के लिए चलाता है। हालांकि पर्यटन सीजन के मद्देनजर गत वर्ष दिसम्बर से एच.आर.टी.सी. ने दर्जनों अतिरिक्त बसें बाहरी राज्यों से प्रदेश के लिए चलाई थीं। इस दौरान निगम की आय में भी काफी इजाफा हुआ था,  ऐसे में इस वर्ष भी अतिरिक्त बसें चलाने के लिए निगम प्रबंधन ने तैयारी कर ली हैं। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!