महज 21 साल में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का बेटा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 May, 2017 02:55 PM

mere 21 years in indian navy in sab lieutenant make son of himachal

हिमाचल के चंबा जिला के तनिश ठाकुर ने महज 21 साल में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन कर जनजातीय क्षेत्र भरमौरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

चंबा: हिमाचल के चंबा जिला के तनिश ठाकुर ने महज 21 साल में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन कर जनजातीय क्षेत्र भरमौरवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। यह पहला मौका है कि जब यहां से संबंध रखने वाला कोई युवक नौसेना में इस बड़ी उपलब्धि पर पहुंचा हो। बताया जाता है कि तनिश उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती गांव राजौर से संबंध रखने वाला है। 


बेटे की इस कामयाबी पर हो रहा गर्व महसूस
उसके पिता रूमेल सिंह ठाकुर बिजली बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता शाहपुर में तैनात हैं जबकि माता वंदना ठाकुर गृहिणी हैं। बटे की कामयाबी पर रूमेल सिंह ठाकुर फूले नहीं समा रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे की इस कामयाबी पर गर्व महसूस हो रहा है। केरल के अझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद तनिश को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल हुआ है। 

 


 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!