ऊना में जमकर बरसे मेघवाल, कहा-भाजपा की तरह कांग्रेस में नहीं है लोकतंत्र

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Sep, 2017 11:55 PM

meghwal said  like bjp democracy is not in the congress

बुधवार को ऊना पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा में कांग्रेस पार्टी से कहीं अधिक आंतरिक लोकतंत्र है।

ऊना: बुधवार को ऊना पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा में कांग्रेस पार्टी से कहीं अधिक आंतरिक लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि सोनिया के बाद राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, यह हर किसी को मालूम है लेकिन भाजपा में अमित शाह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा, यह कोई नहीं बता सकता है। कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी आंतरिक लोकतंत्र नहीं है जबकि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और इसके अनेक प्रकोष्ठ अलग-अलग तरीके से विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे हैं। 

कांग्रेस को क्यों नहीं दिखते किरण और राज्यवर्धन जैसे युवा चेहरे
केंद्रीय मंत्रिमंडल को सीनियर सिटीजन की संज्ञा देने वाली कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किरण रिजिजू और राज्यवर्धन राठौर जैसे कई अन्य युवा चेहरे क्यों नहीं दिखते हैं। यू.पी.ए. सरकार के मुकाबले एन.डी.ए. में औसतन आयु को इंप्रूव किया गया है। मंत्रिमंडल में आई.ए.एस. और आई.पी.एस. को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ध्यान होना चाहिए कि मनमोहन सिंह भी ब्यूरोके्रट्स थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जी.डी.पी. गिरने के आंकड़े अस्थायी हैं। आने वाले क्वार्टर में ये आंकड़े काफी बढ़े हुए नजर आएंगे। नोटबंदी सही फैसला था और नोटबंदी से आतंकवाद, भ्रष्टाचार व शैडो इकोनॉमी पर बड़ा प्रहार हुआ है। किसी भी विकासशील देश के लिए समानांतर अर्थव्यवस्था खतरनाक साबित होती है, ऐसे में इस पर चोट करना बेहद जरूरी था।

नोटबंदी को लेकर आकलन बेहद अस्थायी
उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर जो आकलन हो रहे हैं वे बेहद अस्थायी हैं। आर्थिक सुधारों की वजह से टैक्स बढ़ा है और यह गरीबी को दूर करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास स्वच्छ प्रशासन देना है जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार से मुक्त हो। इसमें मोदी पूरी तरह से सफल हुए हैं। काबिल लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जिस प्रकार 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो का संकल्प लिया गया था उसी प्रकार मोदी सरकार ने गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, संप्रदायवाद और गंदगी भारत छोड़ो का संकल्प लिया है। गरीबी मिटाने में मोदी सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम कामयाब हुई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के 73 फीसदी लोन महिलाओं को दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!