Edited By Updated: 07 May, 2017 05:57 PM
उपमंडल अम्ब के तहत एक गांव की नवविवाहिता द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या करने का समाचार है।
अम्ब: उपमंडल अम्ब के तहत एक गांव की नवविवाहिता द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या करने का समाचार है। बताया जा रहा है कि उक्त 20 वर्षीय नवविवाहिता ने रविवार दोपहर घर पर सल्फास निगल ली, जिस पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवविवाहिता की शादी करीब 3 माह पहले हुई थी। कथित तौर पर वह ससुराल में रहने के लिए राजी नहीं थी।
एक दिन पहले मायके पक्ष लोग आए थे ससुराल
ससुराल में चल रहे अशांत माहौल के चलते गत दिवस भी उसके मायके पक्ष के लोग ससुराल आए थे और उसे ससुराल में बसने बारे समझाया था लेकिन एक दिन के बाद उसने मौत को गले लगा लिया। मायके पक्ष की तरफ से सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचे पंचायत के आला प्रतिनिधि ने बताया कि मृतका की माता व भाई ने बयान दिया है कि इसमें ससुराल पक्ष के लोगों का कोई कसूर नहीं है। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।