हिमाचल प्रदेश में कई बड़े मगरमच्छ एन.सी.बी. के निशाने पर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Nov, 2017 02:31 PM

many big crocodiles ncb in himachal pradesh on the target

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में नशे के बड़े सौदागर के रूप ..

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में नशे के बड़े सौदागर के रूप में कार्य कर रहे कई बड़े मगरमच्छ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निशाने पर हैं। इन्हें दबोचने के लिए एन.सी.बी. ने जाल बिछाया है। इसी के चलते अहमदाबाद भेजी जा रही 10 किलोग्राम चरस पकड़ी है। शुक्रवार को रोपड़ में टोल नाका पर भी 9 किलोग्राम से अधिक चरस की खेप के साथ कुल्लू जिला के भुंतर क्षेत्र के 2 लोग धरे गए। रोपड़ में दबोचे गए दोनों आरोपी रिमांड पर चल रहे हैं। उनसे एन.सी.बी. की टीम कड़ी पूछताछ कर रही है।

अलग-अलग जगहों पर बैठकर गोरखधंधे को ऑप्रेट किया जा रहा
एन.सी.बी. की अलग-अलग टीमें भी मौजूदा दौर में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पुलिस के सहयोग से काम कर रही है और नशे की खेप के साथ तस्कर भी दबोचे जा रहे हैं। एन.सी.बी. और पुलिस का मकसद अब बड़े मगरमच्छों को दबोचना है। बता दें कि इंटर स्टेट गैंग इस गोरखधंधे से जुड़ी हुई है और अलग-अलग जगहों पर बैठकर गोरखधंधे को ऑप्रेट किया जा रहा है। चरस सहित अन्य नशों को खेप को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए बड़े मगरमच्छ कई तरह के तरीके भी अपना रहे हैं।

उठ रहे कई सवाल
कुल्लू सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस तस्करों को महज 100 ग्राम या 50 ग्राम चरस या अन्य नशों की खेप के साथ दबोच रही है। दूसरी ओर एन.सी.बी. तस्करों को 10-10 किलोग्राम चरस की खेप के साथ धर रही है जोकि पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करती है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!