Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jun, 2017 09:42 AM
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले मणिमहेश में ताजा बर्फबारी हुई है।
चंबा: जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले मणिमहेश में ताजा बर्फबारी हुई है। जानकारी के अनुसार यहां डलझील में बर्फबारी होने से ऊपरी पहाड़ों पर शीतलहर महसूस की गई। कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल में भी सुबह अच्छी धूप खिली मगर दोपहर को मौसम ने करवट बदली। वहीं भारी तूफान के साथ बारिश और पहाड़ों पर हिमपात से मौसम ठंडा हो गया है।
जून के तपते महीने में भी धौलाधार की पहाड़ियों ने फिर से बर्फ से शृंगार कर लिया है। बर्फ का दीदार करने बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गई है। पालमपुर के सौरभ वन विहार व न्यूगल कैफै में पर्यटकों का भारी हुजूम देखा गया। उधर, प्रदेश के अन्य भागों में भी पारा नीचे चला गया है और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है।