मंगल पांडेय बोले- राज्य में अराजकता फैलाने पर उतारू है कांग्रेस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jul, 2017 09:58 AM

mangal pandey said in chaos spread on disposed is congress

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने राज्य सरकार पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि...

देहरा: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने राज्य सरकार पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। वह देहरा में संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की अराजक एवं जन विरोधी सरकार के खिलाफ तब तक हर स्तर पर संघर्ष करेगी जब तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस सरकार को राज्य से उखाड़ नहीं दिया जाता। 


मुख्यमंत्री ने अगर त्यागपत्र नहीं दिया तो भाजपा प्रदेश भर में करेगी रोष प्रदर्शन
पांडेय ने कहा कि जैसे केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश का भविष्य अंधकारमय था, ठीक वैसे ही हिमाचल का भविष्य वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अंधकारमय ही रहा जिसमें न विकास के लिए कोई जगह है और न ही आम जनता की सुरक्षा का दायित्व सरकार उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की दयनीय कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने अगर 27 जुलाई तक त्यागपत्र नहीं दिया तो भाजपा प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के पुतले जला कर रोष प्रदर्शन करेगी। इससे पहले उन्होंने देहरा में जिला स्तर पर आयोजित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिप्स देते हुए पूरी तरह तैयार रहने के लिए कहा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!