सुरेंद्र मोहन होंगे एस.डी.एम. थुनाग, महीने में 4 दिन बैठेंगे जंजैहली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Feb, 2018 09:40 PM

mandi thunag sdm surendra mohan

जंजैहली में आंदोलन के बीच सरकार ने मंडी जिला के थुनाग में ही नया उपमंडल खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की तरफ से इस बारे जारी अधिसूचना के अनुसार पहले एस.डी.एम. जंजैहली लगाए गए एच.ए.एस. अधिकारी सुरेंद्र मोहन अब एस.डी.एम. थुनाग होंगे।

मंडी/शिमला : जंजैहली में आंदोलन के बीच सरकार ने मंडी जिला के थुनाग में ही नया उपमंडल खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की तरफ से इस बारे जारी अधिसूचना के अनुसार पहले एस.डी.एम. जंजैहली लगाए गए एच.ए.एस. अधिकारी सुरेंद्र मोहन अब एस.डी.एम. थुनाग होंगे। लोगों की भावनाओं को देखते हुए एस.डी.एम. थुनाग महीने में 4 दिन के लिए जंजैहली में बैठेंगे। इसी तरह एस.डी.एम. चच्योट 4 दिन के लिए बालीचौकी में बैठेंगे। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 14 पटवार वृत्तों की समूची तहसील थुनाग, उपतहसील छतरी के 5 पटवार वृत्तों तथा उपमंडल चच्योट की बालीचौकी तहसील के 1 पटवार वृत्त को शामिल कर मंडी जिला के थुनाग में नए उपमंडल थुनाग का सृजन किया गया है तथा इसमें एस.डी.एम. की तैनाती भी कर दी गई है। 

थुनाग तहसील में इन पटवार वृत्तों को किया शामिल
नए उपमंडल थुनाग का मुख्यालय मंडी जिला के थुनाग में होगा। इस नए उपमंडल थुनाग में थुनाग तहसील के पटवार वृत्त कांडा-बगस्याड, शिकावरी, थुनाग, रोपा, लम्बाथाच, ज्यूणी, शिल्हीबाग, कलीपर, शिवाखड, शावा, जरोल, जंजैहली, शिल्हीगाड़ व टुंडाधार, नव सृजित उपतहसील छतरी के पटवार वृत्त उत्तरी मगरू, दक्षिणी मगरू, मानगढ़, बगड़ाथाच व बरयोगी तथा उपमंडल नागरिक चच्योट की बालीचौकी तहसील के पटवार वृत्त गाड़ागुसैण को शामिल किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से नई उपतहसील छतरी का भी सृजन किया गया है। इस नई उपतहसील में पटवार वृत्त उत्तरी मगरू व दक्षिणी मगरू, मानगढ़, बगड़ाथाच तथा बरयोगी को शामिल किया गया है। नव सृजित उपतहसील का मुख्यालय छतरी में होगा। नई उपतहसील नव सृजित उपमंडल थुनाग के अंतर्गत होगी।   

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!