मनाली हादसे में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे गोविंद ठाकुर, प्रशासन को दिए यह आदेश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jan, 2018 01:58 PM

manali incident in the injured know about reached the hospital govind thakur

सैलानियों का हाल जानने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मिशन अस्पताल मनाली पहुंचे। उन्होंने मनाली-रोहतांग मार्ग पर नेहरू कुंड के पास वाहन गिरने से घायल हुए पर्यटकों का हाल जाना और 3 बच्चों की मौत पर दुख प्रकट किया।

मनाली (सोनू): सैलानियों का हाल जानने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मिशन अस्पताल मनाली पहुंचे। उन्होंने मनाली-रोहतांग मार्ग पर नेहरू कुंड के पास वाहन गिरने से घायल हुए पर्यटकों का हाल जाना और 3 बच्चों की मौत पर दुख प्रकट किया। मंत्री ने प्रशासन को फौरी राहत देने के आदेश दिए और सैलानियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा देने की बात कही। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार घायलों की हरसंभव मदद करेगी। 


ठाकुर ने प्रशासन को आदेश दिए कि घायल पर्यटकों को दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाए और हरसंभव मदद दी जाए। उल्लेखनीय है कि रविवार रात साढ़े 8 बजे पर्यटन स्थल सोलंग से मनाली की ओर आ रहा पर्यटक वाहन नेहरू कुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एस.डी.एम. का कार्यभार देख रहे मनाली के तहसीलदार हरीश शर्मा ने बताया कि मृतकों के लिए 10-10 हजार और घायलों को 2-2 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर प्रदान कर दिए गए हैं। 


घायल पर्यटकों की सूची
चेतना पुत्री जगमोहन निवासी के-22-18 सी गली नं. 13 गंगोत्री विहार दिल्ली, मानसी पुत्री राजेश निवासी ई-10 ए 400 सी.पी.जे. ब्लॉक न्यू सीलमपुर दिल्ली, लोकेश पुत्र पीताम्बर निवासी डी-259 गली नं. 8 जंज मोहल्ला अजानपुरा दिल्ली, सोनी पुत्री विकास निवासी एच-199 न्यू सीलमपुर दिल्ली, संदीप पुत्र पूर्ण सिंह निवासी एक्स 4218 गली नं. 18-3 शीतल मोहल्ला दिल्ली, कमल शर्मा पुत्र देव दत्त शर्मा निवासी 9-4991 गली नं. 5 कोपक पुरी ओल्ड ईस्ट सलीमपुर दिल्ली, अरमान पुत्र विकास निवासी एच-199 न्यू सलीमपुर दिल्ली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!