एस.डी.एम. ने धरे 8 पैराग्लाइडर,प्रतिबंध के बावजूद भर रहे उड़ानें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jul, 2017 01:02 AM

manali  paraglider  ban  flights

उपमंडल मनाली के बुरूआ में एस.डी.एम. ने 8 लोगों को पैराग्लाइङ्क्षडग करते हुए धरा है। प्रशासन ने बरसात के चलते 15 जुलाई से लेकर 15 सितम्बर तक बुरूआ, मढ़ी और सोलंगनाला में पैराग्लाइङ्क्षडग पर रोक लगा रखी है।

मनाली : उपमंडल मनाली के बुरूआ में एस.डी.एम. ने 8 लोगों को पैराग्लाइङ्क्षडग करते हुए धरा है। प्रशासन ने बरसात के चलते 15 जुलाई से लेकर 15 सितम्बर तक बुरूआ, मढ़ी और सोलंगनाला में पैराग्लाइङ्क्षडग पर रोक लगा रखी है। इसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन जारी की गई है और इसकी एक कॉपी पैराग्लाइडर एसोसिएशन को भी भेजी गई थी, बावजूद इसके कुछ व्यवसायी जान जोखिम में डालकर सैलानियों से पैराग्लाइङ्क्षडग करवा रहे हैं। प्रशासन को इस बारे में सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंध के बावजूद पैराग्लाइङ्क्षडग करवा रहे हैं। प्रशासन ने सोमवार को पर्यटन स्थलों का दौरा किया और नियम तोडऩे वालों पर शिकंजा कसा। एस.डी.एम. मनाली हेमराज बैरवा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। 8 लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए डी.टी.डी.ओ. और पुलिस को भेजी गई है। इस बारे में उक्त पैराग्लाइडर्स का कहना है कि वे पर्यटकों की बजाय आस्ट्रेलिया में आयोजित की जा रही एक प्रतियोगिता की तैयारियों में लगे थे। एस.डी.एम. ने बताया कि इस तरह की बात थी तो पैराग्लाइडर्स को प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!