शिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन धूमधाम से निकली राजदेवता माधोराय की जलेब

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Feb, 2018 01:25 AM

madhorai s jaleb pomp out on second day of shivratri festival

अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के दौरान रियासतकाल से निकलने वाली राजदेवता माधोराय की दूसरी जलेब रविवार को धूमधाम से निकली।

मंडी: अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के दौरान रियासतकाल से निकलने वाली राजदेवता माधोराय की दूसरी जलेब रविवार को धूमधाम से निकली। प्रदेश सरकार में आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद इस शाही जलेब में शिरकत की। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं डी.सी. मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने उनका स्मृति चिन्ह, शॉल और हिमाचली टोपी भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक जवाहर ठाकुर, कर्नल इंद्र सिंह व राकेश जम्वाल के अलावा पूर्व विधायक डी.डी. ठाकुर और अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए। 

देवता छांजणू-छमाहूं ने की जलेब की अगुवाई
माधोराय जलेब की सराज घाटी के देवता छांजणू-छमाहूं ने अगुवाई की, जबकि सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, महिला पुलिस व गृहरक्षकों की टुकडिय़ों के अलाबा सांस्कृतिक छटा बिखेरते सांस्कृतिक दलों ने राजदेवता की जलेब में शिरकत की। जलेब में बालीचौकी क्षेत्र के देवता छांजणू-छमाहूं की जोड़ी ढोल-नगाड़ों की लय पर झूमते हुए सबसे आगे चल रही थी। 

जलेब में क्रमवार शामिल हुए देवता
इसके पश्चात सराज, सनोर-बदार क्षेत्र के देवता, जो रियासतकाल से अपने-अपने क्रम के अनुसार राजदेवता की जलेब में शामिल हुए, जिनमें देव शुकदेव ऋषि थट्टा और शुकदेव ऋषि घाटीहाड़, देव मार्कंडेय कोटलू, देवी अंबिका डाहर, देव मतलोड़ा, देव गणपति और चौहार घाटी के देवताओं ने हुरंग नारायण की अगुवाई में शिरकत की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!