शराब ठेकेदारों को मिला ‘लूट’ का लाइसेंस, अब कर रहे मनमानी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Aug, 2017 02:50 PM

liquor contractor got license for   loot

हिमाचल प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। शराब पीने वालों को एक तरफ प्रदेश सरकार लूट रही है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने जी.एस.टी. को हथियार बनाकर उपभोक्ताओं...

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। शराब पीने वालों को एक तरफ प्रदेश सरकार लूट रही है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने जी.एस.टी. को हथियार बनाकर उपभोक्ताओं को 5 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत के दायरे में लाकर जोर का झटका धीरे से दिया है। अभी उपभोक्ता केंद्र सरकार के झझकोरने वाले झटके से उभरे नहीं हैं। ऐसे में सरकार की आबकारी नीति भी कम चौंकाने वाली नहीं है। आम जनता से रू-ब-रू होने के बाद काफी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हिमाचल में जगह-जगह शराब के मूल्य अलग-अलग हैं और ठेकेदारों द्वारा आम जनता को सरेआम लूटने के लिए खुली छूट दे रखी है। उपभोक्ता को बड़ी बेरहमी से लूटा जा रहा है। सरकार का न तो इस पर कोई प्रतिबंध है और न कोई अंकुश है। कहीं-कहीं पर मालिकों द्वारा रेट लिस्ट लगाई गई है जोकि अपने आप में एक दिखावा है। 


उपभोक्ताओं को मनमाने रेटों पर शराब खरीदनी पड़ रही 
संजौली के रहने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया कि शिमला में शराब माफिया सक्रिय है। यहां पर बोतल पर अंकित मूल्य से कई गुना ज्यादा दाम उपभोक्ता से वसूले जा रहे हैं जोकि तर्कसंगत नहीं है, वहीं बालूगंज के रोहित ठाकुर ने बताया कि ठेकों पर शराब मनमाने दामों पर बेची जा रही है जिससे उपभोक्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। समरहिल से जितेंद्र ठाकुर ने भी इस नीति को दोषपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब हमने खुद शराब की दुकान से बोतल खरीदी तो चौंकाने वाली बात सामने आई कि उसके ऊपर अंकित मूल्य 556 रुपए था जबकि उनसे 900 रुपए वसूले गए। कई अन्य साक्ष्यों के अनुसार शराब के दाम एक तो निर्धारित मूल्य से अधिक वसूले जा रहे हैं तो वहीं एक ठेके से दूसरे ठेके पर लेने पर भी अलग-अलग रेट हैं। रेस्तरां और बार मालिकों को यह निर्देश दिए जाते हैं कि शराब नजदीक के ठेके से ही खरीदकर परोसें, जिससे रेस्तरां मालिकों को उनके मनमाने रेटों पर शराब खरीदनी पड़ती है जोकि अपने आप में आश्चर्यचकित करने वाली बात है। 


दाल में कुछ काला जरूर
पहाड़ी प्रदेश में शराब की भारी खपत होने के बावजूद भी मनमाने दामों में शराब बेचकर उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। इस तरह से दाल में कहीं न कहीं कुछ न कुछ तो काला जरूर है। आने वाले समय में इस तथाकथित नीति पर बहुत सारे सवालिया निशान खड़े होंगे जिनके जवाब शासन एवं प्रशासन दोनों को देने होंगे। 


ब्रांड                                    रम        बोदका     व्हिस्की      सिंगल मार्ट        बीयर    
निर्धारित मूल्य (रुपए में)       285        556      265           615                  60             
वसूली मूल्य (रुपए में)           450        900      300           700                 180
                                  या अधिक     या अधिक  या अधिक    या अधिक         या अधिक        
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!