Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 06:51 PM
सुंदरनगर के कलोहड़ पंचायत में इन दिनों एक तेंदुए ने आंतक मचा रखा है।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के कलोहड़ पंचायत में इन दिनों एक तेंदुए ने आंतक मचा रखा है। तेंदुए ने रिहायशी इलाके में हमला कर घर के निकट बांधे गए एक पशु को अपना शिकार बना लिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पंचायत के भौणवाड़ी निवासी किसान कृष्ण चंद पुत्र नारायण सिंह ने कहा कि उसके घर के निकट बांधी हुई खच्चर को तेंदुए ने मार गिराया है। किसान की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। इस दौर में अब खच्चर के मरने से उसे और अधिक नुक्सान झेलना पड़ेगा।
प्रशासन-वन विभाग से की पिंजरा स्थापित करने की मांग
उधर, ग्राम पंचायत प्रधान शीला देवी ने कहा कि उक्त किसान गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित किसान की मदद करने और क्षेत्र में पिंजरा स्थापित कर तेंदुए के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एस. पठाानिया ने कहा कि तेंदुए को पकडऩे के प्रयास किए जाएंगे और किसान के नुकसान की जांच कर प्रावधान के अनुसार मदद की जाएगी।