Watch Video : पहले कुत्तों को मारा फिर खुद मर गया तेंदुआ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 05:27 PM

जिला की आघार वन रेंज में शुक्रवार को तेंदुआ मृत पाया गया। इस तेंदुए ने लोगों का जीना हराम कर रखा था। तेंदुआ अकसर दिन में भी देखा जा रहा था। गत रात्रि तेंदुए ने दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया। दो आवारा कुत्तों को मारने के बाद कुछ दूरी पर तेंदुआ भी...

हमीरपुर (अरविंद्र सिंह): जिला की आघार वन रेंज में शुक्रवार को तेंदुआ मृत पाया गया। इस तेंदुए ने लोगों का जीना हराम कर रखा था। तेंदुआ अकसर दिन में भी देखा जा रहा था। गत रात्रि तेंदुए ने दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया। दो आवारा कुत्तों को मारने के बाद कुछ दूरी पर तेंदुआ भी मृत अवस्था में पाया गया है। लोगों का कहना है कि कुत्तों के जहरीला पदार्थ खाने के कारण ही तेंदुए की मौत हुई है। वन विभाग को जैसी ही तेंदुए के शव होने की सूचना मिली वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौकास्थल पर पहुंच गए हैं।
PunjabKesari
लोगों का उमड़ा हुजूम
गौरतलब है कि तेंदुआ के मारे जाने के बाद आघार इलाकावासियों का यहां पर हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग मरे हुए तेंदुए को देखने के लिए दूर दूर से पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुत्तों को मारने के थोड़ी देर बाद ही तेंदुआ भी मारा गया है। लोगों का कहना है कि कुत्तों ने जहरीली दवाई खाई हुई थी जिस कारण तेंदुए की भी मौत हो गई है। 

PunjabKesari
पोस्टमार्टम होने के बाद ही लगेगा पूरा पता
वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए के शव को अपने साथ ले गए हैंं और एनिमल हस्वेंडरी में पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। जब इस बारे में डीएफओ हमीरपुर से बताया कि वे कार्यालय से बाहर हैं इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!