स्वच्छता में कुल्लू अस्पताल नंबर वन, 20 लाख रुपए का मिला ईनाम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Feb, 2018 12:28 AM

kullu hospital number one in cleanliness reward of rs 20 lakh

प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कायाकल्प योजना आरंभ की गई है।

मंडी: प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कायाकल्प योजना आरंभ की गई है। इसके तहत दिसम्बर में कायाकल्प की टीम ने प्रदेश के अस्पतालों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में रीजनल अस्पताल कुल्लू को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। कायाकल्प की टीम द्वारा इस निरीक्षण को 3 कैटेगरी में बांटा गया था। पहली कैटेगरी में आई.पी.डी. बेस पर, दूसरी कैटेगरी में सिविल व सी.एच.सी. व तीसरी कैटेगरी में पी.एच.सी. को रखा गया था। इसके साथ ही इसमें प्रथम व द्वितीय आने वाले अस्पतालों को 20-20 लाख रुपए की ईनाम राशि भी दी गई है, जिससे अस्पताल में व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है। बता दें कि कायाकल्प की टीम द्वारा हर वर्ष प्रदेश के अस्पतालों का निरीक्षण किया जाता है। कुल्लू अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था अच्छी पाए जाने पर अस्पताल को प्रदेश भर में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है, इसके साथ ही सिविल अस्पताल पालमपुर को द्वितीय व सिविल अस्पताल नूरपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पहले व दूसरे स्थान में आने वाले अस्पतालों को 20-20 लाख व तीसरे स्थान पर आने वाले अस्पताल को 10 लाख रुपए की ईनाम राशि वितरित की गई है। 

इन अस्पतालों को मिला पुरस्कार
कैटेगरी-1 में रीजनल अस्पताल कुल्लू को प्रथम, सी.एच. पालमपुर को द्वितीय व सी.एच. नूरपुर को तृतीय तथा जोनल अस्पताल मंडी, सी.एच. पांवटा साहिब, जोनल अस्पताल धर्मशाला, रीजनल अस्पताल रिकांगपिओ, सी.एच. रोहड़ू व सी.एच. सरकाघाट को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रशंसा पुरस्कार पाने वाले अस्पतालों को 3-3 लाख रुपए की ईनाम राशि दी गई है। कैटेगरी-2 में सी.एच. करसोग को प्रथम, सी.एच.सी. बीड़ को द्वितीय, सी.एच.सी. पूह को तृतीय व सी.एच. डल्हौजी, सी.एच. मनाली, सी.एच. हरोली तथा सी.एच.सी. चुवाड़ी को प्रशंसा पुरस्कार दिए गए हैं। इस कैटेगरी में प्रथम को 7 लाख, द्वितीय को 5 लाख, तृतीय को 3 लाख व प्रशंसा पुरस्कार पाने वाले अस्पतालों को 1-1 लाख रुपए की ईनाम राशि दी गई है। कैटेगरी-3 में हर जिला की एक पी.एच.सी. को प्रथम पुरस्कार दिया गया है, जिसमें कुल्लू जिला के पी.एच.सी. घारसा को प्रथम व पी.एच.सी. रायसन को प्रशंसा पुरस्कार, कांगड़ा जिला की पी.एच.सी. खैरेन को प्रथम व पी.एच.सी. धरूं को प्रशंसा पुरस्कार, सोलन जिला की पी.एच.सी. नवगांव को प्रथम पुरस्कार, किन्नौर जिला की पी.एच.सी. टापरी व उरनी को प्रथम, पी.एच.सी. स्पीलो व झंगी को प्रशंसा पुरस्कार, बिलासपुर की पी.एच.सी. गेहड़वीं को प्रथम, सिरमौर की पी.एच.सी. माजरा को प्रथम, हमीरपुर की पी.एच.सी. ऊहल को प्रथम व पी.एच.सी. नाल्टी व गुब्बर को प्रशंसा पुरस्कार, शिमला जिला की पी.एच.सी. अनाडेल को प्रथम, पी.एच.सी. नारकंडा व खोबाग को प्रशंसा पुरस्कार, मंडी जिला की पी.एच.सी. पंडोल को प्रथम व पी.एच.सी. पाली व चूक्कू को प्रशंसा पुरस्कार, ऊना जिला की पी.एच.सी. पंजावर को प्रथम व पी.एच.सी. धर्मसाल महंतां, लथियानी, चुरुड़ू, देहलां व बाथरी को प्रशंसा पुरस्कार दिया गया है। इस कैटेगरी में प्रथम स्थान पर आने वाली पी.एच.सी. को 2-2 लाख व प्रशंसा पुरस्कार पाने वाली पी.एच.सी. को 50-50 हजार रुपए की ईनाम राशि दी गई है। 

6 मापदंडों को देखकर दिया गया पुरस्कार
टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में 6 मापदंडों के 150 सब मापदंडों को देखकर अस्पतालों को पुरस्कृत किया गया है। इसमें कुल 500 अंक निर्धारित किए गए थे, जिसमें हर मापदंड के 2 नंबर थे। जिस अस्पताल के 70 प्रतिशत से अधिक नंबर आए हैं, उस अस्पताल को कायाकल्प की टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!