किशन कपूर बोले, खुल रही कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार की परतें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Mar, 2018 05:21 PM

kishan kapoor

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने रविवार धर्मशाला में कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के बजट को खराब बजट कह रही है। वह अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह की बेतुकी बात कर रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार पांच साल तक भ्रष्टाचार में डूबी रही और साढ़े 46 हज़ार...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने रविवार धर्मशाला में कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के बजट को खराब बजट कह रही है। वह अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह की बेतुकी बात कर रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार पांच साल तक भ्रष्टाचार में डूबी रही और साढ़े 46 हज़ार करोड़ के कर्जे में प्रदेश को  डुबोया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी थी। अब कुछ कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही है वो धीरे-धीरे सामने आएंगी। कांग्रेस ने आए के साधन बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं दिया और कांग्रेस का अतीत ऐसा रहा है कि उसने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है। 
PunjabKesari

कपूर ने कहा कि केंद्र में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या प्रदेश में रही हो। दोनों ने ही नए प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा और सारा खजाना खाली कर दिया। कांग्रेस माफियाओं की सरकार थी और हर तरफ लूट मची थी। भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार और माफियाओं पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। खास कर युवाओं को रोजगार प्रदान करने और किसानों के हितों का ख्याल बजट में रखा गया है। इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है ताकि युवा खेती की तरफ मुड़ें और अपनी आजीविका  कमा सकते है। 


पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत सारी घोषणाएं और धन का प्रबंधन किया गया है, जिससे रोजगार के साधन सृजित होंगे। कपूर ने कहा कि सिंचाई और जन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत सारे धन का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश में सड़कों की दशा सुधारने के लिए भी धन का प्रावधान किया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग में भी सब्सिडी बढ़ाई गई है। यह पहला बजट है जिसमें सभी का ध्यान रखा गया है। कपूर ने धर्मशाला पुलिस मैदान में हो रहे आईजी भवन निर्माण पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सभी जानते है कि यह निर्माण किसके कार्यकाल में शुरू हुआ था। हिमाचल की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी को धर्मशाला से हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया। कपूर ने कहा कि धर्मशाला से हिमाचल की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी चलने से लोगों को लाभ मिलेगा। आज लोग स्वस्थ्य के लिहाज से काफी जागरूक हैं तो ऐसे में निगम की यह पहल सरहानीय है। 


 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!