सीडी कांड पर कौल सिंह ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Sep, 2017 05:22 PM

kaul singh on the cd scandal broke his silence gave it

पालमपुर के गोपालपुर में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने सामुदायिक ...

पालमपुर(संजीव): पालमपुर के गोपालपुर में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में वोट विकास पर मिलते हैं और मिलेंगे, पिछले पांच सालों में जो विकास कांग्रेस सरकार ने किया। उतना भाजपा की सरकार प्रदेश में 13 साल सत्ता में रहते हुए नही कर पाई है। बेशक भाजपा अभी से अपनी जीत सुनिशित समझ बैठी है। लेकिन विकास का जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में विकास का श्रेय कांग्रेस को जाता है। प्रदेश में चार मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन रही है। नाहन, चम्बा तथा मंडी में इसी साल मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए।
PunjabKesari

मेडिकल कॉलेज शुरू करने की योजना
वहीं हमीरपुर में जमीन की तालाश जारी है, यहां पर अगले साल अगस्त माह से मेडिकल कॉलेज शुरू करने की योजना है। ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में जल्द ही हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी भी अपनी होगी। इससे मेडिकल क्वालिटी में सुधार होगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि करार दिया। प्रदेश में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने और अपग्रेड करने का श्रेय भी कांग्रेस सरकारों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े 4 साल में 43 डिग्री कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में खोले, वहीं 1403 स्कूल नए खोले और अपग्रेड किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी शासन काल मे राजस्व विभाग में 4 एसडीएम कार्यलय खोले गए हैं,जल्द ही पांचवां भी खोला जाएगा। 14 सब तहसीलों में से 8 नई,  कांगड़ा में कांग्रेस की देन रही है। दो नई तहसीलें बनाई।
PunjabKesari

भाजपा को हैं गलतफहमी
उन्होंने कहा कि अब किसी भी कानूनगो के पास 4 से ज्यादा सर्कल नही होंगे। इस के लिए 154 नए सर्कल बनाए गए हैं।  2004 पटवारी भर्ती किएगए, जिससे आने वाले समय मे प्रदेश में कोई भी पटवार सर्कल खाली नही रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग को संगठित करने की कोशिश की गई है। कौल सिंह ने कहा कि भाजपा को गलत फहमी हो गई है । प्रदेश में भाजपाई मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने की आस लगाए बैठे हैं। भाजपा लगातार कांग्रेसियों के एकजुट न होने का दुष्प्रचार कर रही है। कौल सिंह ने कहा कि प्रचार प्रसार और झूठ में भाजपा का कोई मुकाबला नही कर सकता।
PunjabKesari
अमित शाह के कहने पर सब हैं चुप बैठे
उन्होंने कहा कि चुनाव के मैदान में कांग्रेस एकजुटता से जाएंगे। प्रदेश में भाजपा की गुटबाजी है, भाजपा पूरी तरह बंट चुकी है। लेकिन शीर्ष नेताओं और अमित शाह के कहने पर सब चुप बैठे हैं। कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस में जीतने वाले अच्छी छवि के उम्मीदवार को गुटबाजी से उठकर टिकट दिया जाएगा। हाईकमान लोकतंत्र के अनुरूप टिकट देगा। उन्होंने कहा कि सुखु को अध्यक्ष हाईकमान ने बनाया है, पार्टी हाईकमान की बात पर कार्य करना और निभाना पार्टी के प्रत्येक सिपाही का दायित्व है। जिसे हाईकमान कहेगी उसी के अनुसार हर कोई कार्य करेगा। सीएम बनने की चाह जरूर है लेकिन यह तो निर्भर हाईकमान पर है। हम तो पार्टी के सिपाही हैं। सीएम बनने को लेकर ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने और अपनी बात रखने का हक सभी को है,  लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान के हाथ है।  सीडी मामले में ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा चरित्र हनन का कार्य किया जा रहा है। हर कोई टांगे खींचने को तैयार रहता है। जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने कहा कि अब तक 8 चुनाव लड़े और जीते हैं। कौल सिंह ने कहा कि एक और लड़ूंगा और जीतूंगा भी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!