PICS: कपिल शर्मा से कम नहीं है ये Comedy के किंग

Edited By Updated: 09 Jan, 2017 08:05 PM

kangra comedians prince garg hasane ka mukhiya kaun reality show

कॉमेडी के ये किंग किसी भी मायने में कपिल शर्मा से कम नहीं हैं।

कांगड़ा: कॉमेडी के ये किंग किसी भी मायने में कपिल शर्मा से कम नहीं हैं। हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले 21 वर्षीय प्रिंस गर्ग ने प्रदेश के पहले नैशनल लेवल के कॉमेडियन बन कर दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। नैशनल चैनल डीडी किसान पर शुरू हुए ‘हंसाने का मुखिया कौन’ रियलिटी शो में प्रिंस गर्ग ने धमाकेदार एंट्री की है। हिमाचली रंग और बोली को साथ लेकर टीवी पर आए प्रिंस ने दर्शकों को खूब लोट-पोट किया। शो में प्रिंस एकमात्र हिमाचली कलाकार हैं। इस शो की शुरुआत 5 जनवरी को हुई, जिसमें देश भर के हास्य कलाकारों ने अपनी हंसाने की कला को प्रस्तुत किया। प्रिंस ने रियलिटी शो के मंच पर अपनी एंट्री हिमाचली अंदाज में की। 


‘हंसाने का मुखिया कौन’ में दर्शकों को किया लोटपोट 
आगामी दिनों में प्रसारित होने वाले एपीसोड में भी प्रिंस लोगों को हंसाते हुए दिखाई देंगे। उल्लेखनीय है कि शो में एंट्री के लिए प्रिंस गर्ग ने दिल्ली में ऑडिशन दिया था। इसमें देश भर के सैकड़ों हास्य कलाकार पहुंचे थे, जिसमें से 30 कलाकारों को शो के लिए चुना गया। इस टीवी शो के निर्णायक मंडल में शामिल प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव ठाकुर, सुनील पॉल व प्रताप फौजदार हास्य कलाकारों की प्रतिभा को परख रहे हैं। 21 वर्षीय प्रिंस गर्ग गरली (कांगड़ा) के रखने वाले हैं। इस कॉमेडी शो का प्रसारण हर वीरवार व शुक्रवार को शाम साढ़े 7 से 8 आठ बजे तक होगा। बताया जा रहा है कि कांगड़ा जिला हमेशा ही प्रतिभाओं का धनी रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही हमने साहिल को देखा था, जोकि इंडियन आइडल के लिए चुने गए हैं और जल्द ही टीवी पर धूम मचाते नजर आएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!